प्रसिद्ध अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को मिलेगा ,दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार

National

(नई दिल्ली)01अक्टूबर,2024.

एजेंसी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मिथुन चक्रवर्ती को आठ अक्टूबर को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में दिया जाएगा दादा साहब फाल्के पुरस्कार।

‘मृगया’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था।

2022 का दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रसिद्ध अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को।

मिथुन दा की भारतीय सिनेमा के शिखर तक पहुंचने की आशा, दृढ़ता एवं सपने को साकार करने की यात्रा का उत्सव।

इस अभिनेता की सिनेमाई यात्रा बेहद उल्लेखनीय एवं प्रेरणादायक रही है; उनके समर्पण एवं कड़ी मेहनत ने उन्हें उभरते अभिनेताओं एवं कलाकारों के लिए एक आदर्श बना दिया है: अश्विनी वैष्णव।

यह महान अभिनेता अपने सिनेमाई योगदानों और उत्कृष्टता तथा करुणा की एक स्थायी विरासत छोडते हुए परोपकार एवं सार्वजनिक सेवा के क्षेत्र में अपने कार्यों के जरिए पीढ़ियों को प्रेरित करेंगे।

अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को वर्ष 2022 के दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। केन्द्रीय सूचना और प्रसारण, रेलवे तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारतीय सिनेमा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के सम्मान में इस पुरस्कार की घोषणा की। केन्द्रीय मंत्री ने फिल्म उद्योग के सबसे लोकप्रिय एवं प्रतिष्ठित हस्तियों में से एक इस अभिनेता को सम्मानित करते हुए बेहद खुशी और गर्व व्यक्त किया, जो अपने बहुमुखी अभिनय और करिश्माई स्क्रीन उपस्थिति के लिए जाने जाते हैं(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *