विश्वनाथ धाम में 24 घंटे होगा रुद्राभिषेक,105 विग्रहों का पूजन

Uttar Pradesh

(वाराणसी UP)12दिसम्बर,2024.

मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि महारुद्र पाठ शुरू हो गया है। शुक्रवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम में स्थित समस्त देव विग्रहों का अभिषेक सुबह विधि विधान से संपन्न किया जाएगा। दोपहर एक बजे वैदिक यज्ञ जयादी होम का आयोजन सर्व सनातन विजय की कामना के साथ वैदिक विधि से संपन्न किया जाएगा।

मंदिर प्रांगण में चतुर्वेद परायण भी होगा। दिन में 11 बजे से मंदिर चौक परिसर में मंदिर न्यास के अर्चकों व कर्मचारियों के लिए निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं लघु उपचार शिविर का आयोजन शंकर नेत्रालय के सहयोग से किया जाएगा। शुक्रवार को प्रदोष तिथि पर नंदी अभिषेक भी संपन्न किया जाएगा।

निकलेगी शोभायात्रा:
शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत शिवार्चनम संध्या का आयोजन मंदिर चौक पर होगा। इसमें संगीत कलाकार नीरज सिंह, प्रख्यात सितार वादक देवब्रत मिश्र एवं प्रख्यात भजन गायक एवं बॉलीवुड गायक अभिजीत घोषाल अपनी प्रस्तुतियों से भगवान विश्वनाथ की आराधना करेंगे।

श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के तीन वर्ष पूर्ण होने पर संस्कृति विभाग के सहयोग से शिव बरात समिति की ओर से शोभायात्रा 13 दिसंबर को निकाली जाएगी। महाकुंभ की झांकियों के साथ निकलने वाली शोभायात्रा की शुरूआत घंटे भर देरी से होगी। दिलीप सिंह ने बताया कि शोभायात्रा 11:30 बजे की जगह 12:30 बजे निकलेगी।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *