(गोरखपुर UP)05मार्च,2025.
रेलवे प्रशासन की ओर से होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली एवं अंबाला के लिए पांच स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 04012/04011 दिल्ली-दरभंगा-दिल्ली त्योहार विशेष गाड़ी वाया गोरखपुर का संचलन दिल्ली से 04, 07, 11, 14 एवं 18 मार्च मंगलवार एवं शुक्रवार को और दरभंगा से 05, 08, 12, 15 एवं 19 मार्च बुधवार एवं शनिवार को पांच फेरों के लिए किया जाएगा।
दिल्ली-रक्सौल-दिल्ली त्योहार विशेष गाड़ी वाया गोरखपुर का संचलन दिल्ली से 06, 13 एवं 20 मार्च बृहस्पतिवार को और रक्सौल से 07, 14 एवं 21 मार्च शुक्रवार को तीन फेरों के लिए किया जाएगा। 04022/04021 नई दिल्ली-गोरखपुर-नई दिल्ली त्योहार विशेष गाड़ी का संचलन नई दिल्ली से 07, 14 एवं 21 मार्च शुक्रवार को और गोरखपुर से 08, 15 एवं 22 मार्च शनिवार को तीन फेरों के लिए किया जाएगा।
05113/05114 छपरा-आनंद विहार टर्मिनस-छपरा साप्ताहिक त्योहार विशेष गाड़ी का संचलन छपरा से पांच से 26 मार्च तक प्रत्येक बुधवार को और आनंद विहार टर्मिनस से 06 से 27 मार्च तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को चार फेरों के लिए किया जाएगा।
05301/05302 मऊ जं-अंबाला कैंट-मऊ जं. साप्ताहिक त्योहार विशेष गाड़ी का संचलन मऊ जं. से 06 से 27 मार्च तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को और अंबाला कैंट से 07 से 28 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को चार फेरों के लिए किया जाएगा(साभार एजेंसी )