(लखनऊ,UP)27दिसंबर,2025.
गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर शनिवार को राजधानी के सभी बेसिक और माध्यमिक शिक्षण संस्थानों में छुट्टी रहेगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षण ने सभी प्रधानाचार्यों को आदेश जारी किया गया है।
आदेश के अनुसार, उत्तर प्रदेश शासन की ओर से घोषित अवकाशों की सूची में 27 दिसंबर को गुरु गोबिंद सिंह जयंती पर छुट्टी शामिल की गई है। इस आधार पर सभी विद्यालयों में अवकाश रहेगा(साभार एजेंसी)
