सीएम सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों से की सौहार्द से त्योहार मनाने की अपील

Bihar

(पटना,बिहार)08नवंबर,2026

बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेश और देश के सभी लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह महापर्व हमें अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का संकल्प दिलाता है और जीवन में सकारात्मकता का संदेश देता है।

मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि दीपों का यह उत्सव सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे दीपावली को आपसी सौहार्द्र, भाईचारे और उल्लास के साथ मनाएं, ताकि समाज में प्रेम और एकता का प्रकाश और अधिक फैले।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *