बिरसा मुंडा जयंती पर आदिवासी नायकों को मिलेगा सम्मान

Madhya Prdesh

(भोपाल,म.प्र.)11 नवंबर 2026

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मध्यप्रदेश में जनजातीय गौरव दिवस को भव्य रूप में मनाने की तैयारी है। भाजपा और प्रदेश सरकार ने इसके लिए कमर कस ली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आदिवासी समाज के अधिकारों और विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों को राशन में दाल दी जानी चाहिए, सरकार इस पर विचार करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश आदिवासी आबादी के मामले में देश में सबसे आगे है। केंद्र और प्रदेश कैबिनेट में आदिवासी नेतृत्व को जगह दी गई है। भाजपा सभी वर्गों के लिए निष्ठा से काम करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर जनजातीय नायकों के योगदान को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

सीएम ने कहा कि बिरसा मुंडा ने कम उम्र में अंग्रेजों से लोहा लिया, वहीं रानी दुर्गावती ने मुगलों को तीन बार हराया। ऐसे नायकों की गाथा नई पीढ़ी को बताना जरूरी है। सरकार ने कई संस्थानों और स्थानों के नाम जनजातीय नायकों पर रखे हैं और पेसा कानून के जरिए अधिकारों को मजबूत किया है।

उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस बताए उसने आदिवासियों के लिए क्या किया, जबकि भाजपा और सरकार मिलकर विकास के कार्यक्रम कर रही है।

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने बताया कि 14 नवंबर को जबलपुर, 15 को धार में रोड शो और 16 को खंडवा में बड़ा आयोजन होगा। हर जिले में रैली, चौपाल, दीप प्रज्ज्वलन और चौराहों के नामकरण के कार्यक्रम होंगे।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *