सींगना:बनेगा दक्षिण एशिया का विशालतम आलू अनुसंधान केंद्र

UP / Uttarakhand

(आगरा, UP)27जून,2025.

आगरा के सींगना में अंतरराष्ट्रीय आलू अनुसंधान केंद्र का रास्ता साफ हो गया। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में पेरू आलू शोध केंद्र की एक शाखा खोलने के प्रस्ताव पर मुहर लग गई। यह दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा आलू अनुसंधान केंद्र होगा।

सींगना में 138 हेक्टेयर में राजकीय आलू फार्म है। इसके दस हेक्टेयर में अंतरराष्ट्रीय आलू अनुसंधान केंद्र, पेरू की नई शाखा खुलेगी। इस तरह की विश्व में सिर्फ तीन शाखाएं हैं। पेरू के अलावा चीन और अफ्रीका में आलू पर शोध हो रहा है। आगरा का सींगना विश्व में तीसरा शोध केंद्र होगा। जिसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर की आलू और शकरकंद की किस्मों की पैदावार करना है। नई तकनीक, नई किस्म और आलू आधारित उद्यमों को प्रोत्साहित करना है।

उप निदेशक, उद्यान डॉ. धर्मपाल सिंह ने बताया कि यह दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा शोध केंद्र होगा। जहां आलू की ऐसी किस्मों को पैदा किया जाएगा, जो भारत में नहीं होती या आगरा व आस-पास क्षेत्र के वातावरण में नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि 20 मई को पेरू अंतरराष्ट्रीय आलू बोर्ड सदस्यों ने सींगना फार्म का निरीक्षण किया था। इस केंद्र की स्थापना कृषि मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से होगी(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *