(चंडीगढ़,हरियाणा)27जून,2026
हरियाणा सरकार ने राज्य की स्पोर्ट्स ग्रेडेशन पॉलिसी में अहम बदलाव किया है। नए प्रावधान के तहत अब हरियाणा स्टेट गेम्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को भी स्पोर्ट्स ग्रेडेशन का लाभ मिलेगा। ये प्रतियोगिता Haryana Olympic Association द्वारा आयोजित की जाती है।
इस बदलाव के बाद हरियाणा स्टेट गेम्स में खेलने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में मिलने वाले खेल कोटे और अन्य ग्रेडेशन आधारित लाभ प्राप्त करने का रास्ता आसान होगा। राज्य की स्पोर्ट्स ग्रेडेशन प्रणाली का उपयोग पात्र खिलाड़ियों को विभिन्न सरकारी लाभ और रोजगार संबंधी अवसर उपलब्ध कराने के लिए किया जाता है।(साभार एजेंसी)
