तीन जोन में बांटा मेरठ शहर,स्ट्रीट लाइट से जगमग होगा शहर

UP / Uttarakhand

(मेरठ UP)20अक्टूबर,2024.

आने वाले पंचमहोत्सव के दृष्टिगत महानगर के 90 वार्डों को तीन जोन में बांट दिया जाएगा। इस दौरान निगम ने पूरे शहर को जगमग करने की तैयारी कर ली। शनिवार को नगर आयुक्त ने अधिकारियों की बैठक ली। नगर निगम, मेरठ के विभिन्न वार्डों में स्थित प्रमुख मंदिरों के आसपास निगम द्वारा विशेष सफाई व्यवस्था कराई जाएगी। मेरठ की ऐतिहासिक धरोहर घंटाघर व अन्य प्रतिमाओं पर भी विशेष लाइट की व्यवस्था दीपावली पर्व पर करायी जाएगी।

बनाई गई व्यवस्था के तहत क्षेत्रों में सुबह तथा शाम दो बार कचरा वाहनों द्वारा कचरा एकत्र किया जाएगा। बाजार क्षेत्रों में रंगोली बनवाना। समस्त त्यौहारों के दौरान नाली सफाई, सिल्ट को उसी दिन उठाया जाना। महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई व्यवस्था, मरम्मत एवं पेंटिंग का कार्य। चौराहे जिन पर फाउंटेन हो उनको संचालित करने की व्यवस्था करना। शौचालयों एवं यूरीनल की समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करना। पीने के पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करना। मुख्य मार्गों पर छिड़काव करना सुनिश्चित करना। नगर निगम में कार्यरत विभिन्न अनुभागों के 17 अधिकारीगण को सहायक पर्यवेक्षक के रूप नामित किया गया। सभी अधिकारीगण प्रतिदिन एक वार्ड में जाकर निरीक्षण आख्या जियो टैग फोटोग्राफ सहित अपरान्ह् 02ः00 बजे तक जोनल पर्यवेक्षक के माध्यम से नगर आयुक्त को प्रेषित करेंगे(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *