(लखनऊ,UP)18अक्टूबर,2025.
प्रदेश भर में 23 अक्तूबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 22 तक तापमान सामान्य रहेगा और इसके बाद रात के तापमान में थोड़ी गिरावट महसूस होगी जिसकी वजह से रात में हल्की ठंडक बढ़ने की संभावना है।
इस समय प्रदेश के ज्यादातर जिलों में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर दर्ज किया जा रहा है। यही स्थिति अभी चार दिन तक देखने को मिल सकती है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 22 तक तापमान ऐसे ही रहने की संभावना है, कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।
23 से रात के तापमान में गिरावट शुरू हो सकती है। शनिवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान कानपुर और उरई में 35.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बहराइच में भी अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को सबसे कम अधिकतम तापमान इटावा, चुर्क और मुरादाबाद में 30.4 दर्ज किया गया। राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 20.4 डिग्री रहा(साभार एजेंसी)
